परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बाद में अंचलाधिकारी के समझाने-बुझाने पर शांत हुई। बताया जाता है कि महिलाएं ठंड से बचाव के लिए अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंच कंबल की मांग करने लगी। जब उन्हें मालूम हुआ कि कंबल बंट चुका है तो वे आक्रोशित होकर अंचलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने लगी।
भाकपा माले नेता प्रदीप कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों की हित की झूठी दंभ भरती है। कड़ाके की सर्दी में गरीबों की तन ढकने के लिए एक चादर देने में असमर्थ है। अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अंचल के 16 पंचायतों में बांटने के लिए कुल 100 कंबल आया था जिसे गरीबों को चिह्नित कर बांट दिया गया है। इस अवसर पर सुनरपति देवी, उमा देवी, ललिता देवी, गायत्री देवी, लालझरी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…