Siwan News

हुसैनगंज में आपसी विवाद में मारपीट, चोरी का लगा आरोप

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता पंचायत के हथौड़ी टोले रामनगर निवासी सुभग राम की पत्नी यशोदा देवी ने थाने में आवेदन दिया है. जिसमें पट्टीदार भुटेली राम और उनके परिजनों पर चोरी, मारपीट का आरोप लगाया है. कहा है कि मंगलवार को सुबह 4 बजे भोर में मेरा पट्टीदार भुटेली राम मेरे घर मे घुस कर बक्सा लेकर भाग रहा था. उस बक्सा में मेरी बेटी की शादी के लिए कपड़े व गहने रखे थे. बक्सा ले जाते देख कर जब मैंने शोर मचाया तो मेरा बेटा दौड़ कर आया. उसे देख कर भुटेली राम बक्सा छोड़ कर भाग गया. इसकी जानकारी जब मोहल्ले वालों को दिया तो उसके परिजन मेरे साथ गाली गलौज करने लगे. कुछ देर बाद भुटेली राम अपने रिश्तेदारों को फोन करके बुला लिया. वह लोग आंदर थाना क्षेत्र के गड़ार के रमेश राम व परशुराम थे. इनलोगों ने मेरे बेटे अरविंद कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिये. साथ ही उन्होंने केस करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे. हमलावरों का साठ गांठ अपराधी तत्व के लोगों से है. घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया. यशोदा देवी ने छह: लोगों को आरोपित किया है. जिसमें भुटेली राम, कमलावती देवी, प्रभावती कुमारी, पुष्पा कुमारी, रमेश राम, परशुराम का नाम शामिल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026