परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के उमवि हबीब नगर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे टीबी मुक्त अभियान के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के बीच स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ जनक नंदनी की अध्यक्षता में बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गयी. सीएचओ नंदनी ने बताया कि आम लोगों में, बच्चों में तथा अन्य लोगों में टीबी कैसे फैलता है, उसका लक्षण क्या है, उसे कैसे बचाव करते हुए सुरक्षित रहना है सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.
बताया कि जिस व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी, बुखार, भुख नहीं लगना, पूरे शरीर में थकान महसूस होना, लगातार वजन में कमी होना, अधिक पसीना आना, कमजोरी महसूस करना आदि मुख्य लक्षण पाये जाते हैं, तो टीबी के लक्ष्ण हो सकता है. जिसे टीबी है उसके संपर्क में नहीं रहना चाहिए. हाथों को हमेशा साबुन से धोना चाहिए. जिसे टीबी है उसे खांसते हुए मुंह पर कपड़ा रख लेना चाहिए, ताकि उसके कीटाणु हवा में फैल कर दूसरे के शरीर में प्रवेश न करें. मौके पर आशा राधामुनी, लाली रजक, ममता शर्मा, सरिता देवी व प्रधानाध्यापक व्यास प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…