परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव से पांच अप्रैल 2022 की सुबह शंकर कुमार साह का एकलौता पुत्र मुकेश कुमार साह उर्फ मंगरु मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला तो शंकर साह ने छह अप्रैल को थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। शंकर साह घटना के 15 दिन बाद पुनः थाने में आवेदन देकर गांव के ही नागा साह, ओमप्रकाश साह, मन्नू कुमार साह, पिंटू पांडेय समेत 11 लोगों के विरुद्ध पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी कराई है।
इसके अलावा पीड़ित ने एसपी से भी मिलकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन घटना के एक वर्ष बीत गए पुत्र की बरामदगी नहीं हो सकी। वहीं पुत्र के वियोग में मां-पिता की आंखें पथरा गई है तथा स्वजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पुत्र को खोजने में पुलिस विफल रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अपहृत छात्र की खोजबीन पुलिस अपने स्तर से की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…