हुसैनगंज: मौलाना मज़हरुलहक के दुसरे प्रपौत्र की मृत्यु, फरीदपुर में सुपुर्द ए खाक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के फरीदपुर के स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़रूलहक के दुसरे व छोटे प्रपौत्र वारिस फारूकी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को पटना में निधन हो गया. उनके शव को पटना से लाकर फरीदपुर गांव स्थित आशियाना परिसर में शाम में नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. बनारस से आए मौलाना शाह रूस्तम अली ने मौलाना मजहरूल हक के पोते व स्व० हुसैन मजहर के बेटे वारिस फारूकी (65 वर्ष) के जनाजे की नमाज पढ़ाया. इस दौरान हजारों की भीड़ जनाजे में शामिल हुई.

परिवार को सांत्वना देने वालों में बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, कांग्रेस नेता शौकत अली खान, ईं ऐनूल हक़, नूर आलम, दूलारे बाबू, शादाब हुसैन फारूकी,नाजीर हसमत अली,माले नेता अमर यादव सहित विभिन्न दलों के नेता व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. मौलाना मज़हरुलहक के प्रपौत्र में भी दादा जैसा सवगुण की ख्याति इस प्रकार फैली थी कि वह दादा कि तरह हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बन गए थे और दूर दूर से दोनों वर्गों के लोग उनके पास मदद के लिए पहुंचते थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026