परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मचकना गांव में पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह नौ बजे के करीब अब्दुल दर्जी का सबसे छोटा पुत्र सुल्तान दर्जी शौच के बाद पोखरे के पास गया। जहां पैर फिसलने से पोखरे के पानी में चला गया और दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला व सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया।
किन्तु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता व भाई-बहन दहाड़ मारकर रो रहे थे। सदर हॉस्पिटल पहुंची टाउन थाना पुलिस ने परिजनों से फर्द बयान लिया। वहीं इसकी सूचना सीओ सुनील कुमार को ग्रामीणों द्वारा दी गई। अब्दुल दर्जी के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। जिनमें सुल्तान दर्जी सबसे छोटा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…