परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के रुपये भरा एटीएम को अज्ञात चोरों द्वारा 11 मार्च की देर रात छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़ कर चोरी कर ली गई थी। इस घटना के एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी पुलिस को खाली हाथ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के रुपये भरा एटीएम जमीन से उखाड़ कर चोरी कर ली थी।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीणों ने थाने को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल की तथा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने पर हिताची पेमेंट सर्विस प्रा. लि. के कर्मी रिविलगंज निवासी शिवशांत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद दिल्ली साकेत कोर्ट के अधिवक्ता एवं कंपनी के लीगल एडवाइजर अमित तंवर ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई तथा एटीएम समेत 28.2 लाख रुपये समेत एटीएम मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों एवं एक्सपर्ट के सहयोग से लगातार सीसी फुटेज खंगालने पर एक पिकअप वैन घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही है। जिस पर चार से पांच व्यक्ति भी दिखाई दे रहे हैं। किंतु रात्रि होने के कारण गाड़ी का नंबर और वैन पर सवार व्यक्तियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। अन्य एक्सपर्ट से सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही कुछ संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…