हुसैनगंज: दक्ष प्रतियोगिता अंडर 17 में महिला खिलाड़ी अबीबा का बेहतर प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के एमएस हाई स्कूल के खेल मैदान में दक्ष खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेलों में भाग ली। इसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं चयनित हुए। दक्ष प्रयोगिता अंडर 17 में महिला खिलाड़ी अबीबा का बेहतर प्रदर्शन रहा। वहीं चयनित होने वाले खिलाड़ियों में काफी खुशी देखी गई। छात्र-छात्राएं जिले में पहुंचकर खेलने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। हालांकि चयनित बच्चे अधिक खुश थे कि प्रथम बार जिले में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। इस दौरान शिक्षकों का कहना है कि बच्चों ने खेलों के प्रति अच्छी रुचि दिखाई और अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं हम लोगों का अंदेशा है कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए बच्चे अपने प्रखंड का नाम रोशन करेंगे।

इस बार हुसैनगंज प्रखंड खेलों में अव्वल स्थान पाने में सक्षम रहेगा। प्रखंड के 15 ग्राम पंचायत एवं एक नगर पंचायत में कुल मिलाकर उच्च प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय की संख्या 107 है। जहां मात्र 20 विद्यालयों से ही पहुंचे छात्र छात्राओं ने दक्ष खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी ग्रामीण प्रतिभा को निखारते हुए सफलता का परचम लहराया। वहीं इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, वालीबाल, कुश्ती, खो खो इत्यादि खेलों का अंडर 14 से 17 आयु के खिलाड़ियों काे चयनित किया गया। इस खेल में प्रखंड के खुदाईबारी, एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज, हबीबनगर, संघमित्रा सिवान, कुतुबछपरा, सिंगारपट्टी सहित अन्य विद्यालय के छात्र व छात्राओं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेल सभापति प्राचार्य सैयद अली पंजतन, पूर्व बीआरपी नसीम अख्तर, जाफिर हुसैन, बशीर खान, उप प्राचार्य मंकेश्वर वर्मा, विकास सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने चयनित सभी छात्र व छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026