हुसैनगंज: दो पट्टीदारों में मारपीट, लगभग दो दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम निवासी रविंद्र बासफोर की पत्नी प्रमिला देवी ने थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि मैं अपने पट्टीदार दशरथ बासफोर को दो वर्ष पूर्व आधा टाली ईंट दी थी. जब मैं ईंट मांगने गयी तो मंटू बासफोर, संतोष बासफोर, जितेंद्र बासफोर, निरज बासफोर, गुडिया देवी, दशरथ बासफोर, ज्ञांति, रुबी,काजल मारपीट किये वहीं मंटू, संतोष व जितेंद्र ने मेरा नाईटी फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया. रुबी व गुड़िया मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिए. मेरा देवर बचाने आया तो मुझे और मेरे देवर चंदन को संतोष और मंटू ने दाब से सfर पर मार कर सीर फोड़ दिया. घायलों की ईलाज सीएचसी हुसैनगंज में कराया गया.

सभी आरोपियों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.वहीं बड़रम गांव के ही दशरथ बासफोर की पत्नी ज्ञांति देवी ने थाना में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि मैं अपने दरवाजे पर सुबह में बैठी थी उसी दौरान मेरा पट्टीदार रुदल बांसफोर, राकेश बांसफोर, राजेश बांसफोर, रविंद्र बांसफोर, चंदन बांसफोर, सोनु बांसफोर मनीष बांसफोर, उर्मिला देवी, सीमा देवी, प्रमिला, शांति देवी सभी मेरे तथा मेरे बेटा जितेंद्र बांसफोर तथा बेटी गुड़िया को लाठी, डंडे तथा तलवार से मार के गंभीर रूप से घायल कर दिए. मेरी पतोह रुबी देवी के गले से मंगल सूत्र छीन लिए. आवेदन के आधार पर सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि दोनों आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026