परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी मो. रसूल की पत्नी संजीदा खातुन ने थाने में आवेदन देकर गांव के सात लोगों पर सीढ़ी बनाने के दौरान मारपीट कर पुत्री का सोने का चेन छीनने का आरोप लगायी है. आवेदन में कहा है कि तीन जुलाई को परमा साह द्वारा आम रास्ता पर जबरन सीढ़ी बनवाया जा रहा था. मेरा पुत्र उस्मान ने रास्ते पर सीढ़ी बनाने से मना किया. इसी बात पर सभी एकत्रित होकर मेरे पुत्र उस्मान को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया.
यह देख जब मेरी पुत्री उसे बचाने गई तो उसका दुपट्टा तथा उसके गले से सोने का चेन छीन लिए. शोर गूल सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि थाना कांड संख्या 179/2020 के तहत परमा साह, मुकेश साह, राकेश साह, राज कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार साह को आरोपित कर करवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…