परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र सहुली टोले फलदुधिया निवासी सतन यादव के फर्द बयान पर पड़ोसियों पर भूमि विवाद को ले मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी की गई है। इसमें आठ लोगों को आरोपित किया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित सतन यादव ने सदर अस्पताल में दिए अपने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त की शाम भैंस चराकर घर वापस लौट रहा था।
इसी बीच मेरे पड़ोसी सुगंध यादव, रमाशंकर यादव, मनोज यादव, हंसनाथ यादव, हीरा यादव, आकाश यादव, रितेश यादव एवं शिवजी यादव ने जान मार देने की नीयत से राड, लाठी व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया तथा मुझे मृत समझकर वहां से भाग गए। शोरगुल सुन मेरा पुत्र आकर हसनपुरा पीएचसी में इलाज कराने ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…