✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में 21 दिसंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक पक्ष से नजीबुल्लाह अंसारी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 21 दिसंबर को मैं और मेरा भतीजा अफजल घर बनाने की सामग्री खरीदने सरेयां चट्टी पर जा रहे थे तभी रास्ते में सोमनाथ, राकेश, आकाश, छोटू, राहुल एवं संदीप मुझे रास्ते घेरकर गाली गलौज और मारपीट की तथा मेरे पास से 70 हजार रुपये छीन लिए।
वहीं दूसरे पक्ष से सोमनाथ ने आरोप लगाया है कि 18 दिसंबर को अफजल मुझे चार हजार रुपये छीन लिया था, जिसका आवेदन मैंने थाने दिया है। पुनः 21 दिसंबर को जब मैं हुसैनगंज से घर जा रहा था तभी रास्ते में अफजल, इमरोज एवं नजीबुल्लाह ने चाकू प्रहार कर दिया तथा जेब से 5500 रुपये निकाल कर भाग गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…