परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी मो. नौशाद ने पांच जनवरी को थाने में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 20 दिसंबर की रात मेरे बथान पर मेरे ही गांव के शेख मसलुद्दीन शेख, ग्यासुद्दीन, नूरुद्दीन, शाहिद, साहिल, राशिद एवं रेहान मिलकर बथान को क्षतिग्रस्त कर रहे थे।
जब मैंने इसका विरोध किया तो वे सभी लोग मुझे मारने लगे। मुझे बचाने आए मेरे पुत्र सरफराज को मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरे घर में घुसकर 50 हजार रुपये एवं कुछ कीमती सामान लेकर चले गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…