परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान-आंदर मुख्य मार्ग पर बघौनी गांव के पास 10 दिसंबर की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर दवा दुकानदार से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी माहपुर निवासी जीशान रशीदी ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
उसने आरोप लगाया है कि 10 दिसंबर की देर शाम करीब आठ बजे सिवान स्थित अपनी दवा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था तभी बघौनी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फाजिलपुर की तरफ भाग निकले। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…