परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में 28 जनवरी की शाम निवासी मूर्ति विसर्जन के दौरान दवा दुकान में तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।ज्ञात हो कि लालवचन पंडित ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 29 जनवरी की शाम वह अपनी दवा दुकान में मरीज का इलाज कर रहा था। इसी बीच गांव के ही शनिचरा स्थान के सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के पूरा अखाड़ा के सदस्यों ने तलवार लेकर मेरे दुकान में घुसकर हाथापाई तथा तोड़फोड़ करने लगे।
इसमें रमेश साह, नकुल साह, भीम साह, सिकंदर साह एवं परमेश्वर साह सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे काउंटर से 10 हजार रुपये निकाल लिए। साथ छत पर चढ़कर तोड़फोड़ किए तथा महिलाओं से भी मारपीट की। इस घटना के बाद कुछ दर्जनों महिला व पुरुष सोमवार को थाना परिसर में पहुंच ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी से दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमेश साह, नकुल साह और भीम साह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…