हुसैनगंज: नल-जल योजना के ठेकेदार पर राशि गबन की एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हबीबनगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य ने नल जल योजना के ठेकेदार पर पैसा लेकर भी कार्य पूरा नहीं कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में वार्ड सदस्य के दिए गए आवेदन पर हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हबीबनगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 की पूर्व वार्ड सदस्या ललिता देवी ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देते इस संबंध में अनियमितता बरतने को आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नलजल के निर्माण के लिए 2018 में 5-5 लाख रुपये का दो चेक और 2019 में 4 लाख रुपये का एक चेक कुल 14 लाख रुपये का चेक लक्ष्मी पुर ढाला स्थित अंजली इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार तिवारी को निर्गत किया गया था।

प्रोपराइटर प्रदीप कुमार तिवारी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगारपट्टी गांव के निवासी हैं। इन्होनें अब तक केवल 8 लाख रुपये का नलजल कार्य कराया है व शेष कार्य को अधूरा छोड़ दिए हैं। नल के जल के लिए उस वार्ड के ग्रामीण आज भी आस लगाए बैठे हैं कि किन्तु अब तक उन्हें नल का जल नसीब नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस संबंध में राशि गबन की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026