हुसैनगंज: मारपीट मामले में दर्जन भर लोगों पर एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा सिरकटही टोला में सोमवार को हुए दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष के दर्जनों व्यक्ति एकजुट होकर दूसरे पक्ष के गोपाल राम के सिर पर और उनके पुत्र परमा राम के हाथ पर लाठी डंडे व कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संदर्भ में घायल वृद्ध गोपाल राम की पत्नी कलावती देवी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि दीवार को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. जिसमें पंचायत भी हुई थी.

पंचों द्वारा 27 जून को फैसला सुनाया जाना था. उसके बाद भी सभी लोग एकजुट होकर सोमवार को हमला कर पति व पुत्र तथा मुझे मारपीट कर घायल कर दिए. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर किशनाथ राम, सुरेश राम, लालबाबू राम, लालबहादुर राम, श्यामदेव राम, लालदेव राम, संदीप राम, राजू राम,रिझु राम, सूरज कुमार, सोनू कुमार,पुनीत कुमार व धनंजय राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026