Categories: जिला

हुसैनगंज: भूमि विवाद को ले हुई मारपीट मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 12 मार्च को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था। इस मामले में एक पक्ष द्वारा आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। इस इस संबंध में घायल बलिस्टर यादव ने अपने फर्द बयान में कहा है कि 12 मार्च को अपनी खेत में फसल काट रहा था।

इस दौरान गोपालगंज के सत्येंद्र यादव मुझसे मिलने आया था। इसी बीच मेरे पड़ोसी छोटेलाल यादव, भीम यादव, भरत यादव, शंभू यादव, राजेंद्र यादव एवं तेतरिया देवी लाठी ने लाठी-डंडा व फरसा से लैस होकर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर वे सभी मुझे तथा सत्येंद्र यादव को मारपीट कर घायल कर दिया तथा भाग गए। आसपास के लोगों द्वारा हमलोगों को इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव में बताया कि बलिस्टर यादव के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष से अभी तक आवेदन नहीं मिला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026