परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल निवासी मंजेश शर्मा ने 10 जुलाई को थाने में आवेदन देकर गांव के सात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि आठ जुलाई को पट्टीदार के बीच जमीन का बंटवारा हो रहा था। इसी बीच नाराज होकर संदीप शर्मा, सागर शर्मा, रीता देवी और ललिता देवी लाठी डंडे लेकर प्रहार कर मुझे घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से संदीप कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद के कारण मेरे पट्टीदार एकजुट होकर लाठी डंडे से लैस होकर मुझे मारने लगे तथा मुझे बचाने आई मेरी मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…