परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम टोले पांडेयपुर में 21 अक्टूबर को पड़ोसियों की बीच हुई झड़प में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़िता कुंती देवी ने थाने में आवेदन देकर छह लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर की शाम पड़ोसी विजय राम की पत्नी कवितरी देवी दरवाजे पर रखा हुआ बालू फेंकने लगी।
विरोध करने पर गाली गलौज करने लगी। इसी बीच गुलशन राम, विनय कुमार, बृज राम, सपना कुमारी एवं कल्पना कुमारी हाथों में लाठी, डंडा और लोहे का राड लेकर हमला कर दिए इससे मेरा एवं मेरे पति रामकिशोर राम व पुत्र दीनदयाल का सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो हमलोगों की जान बच पाई। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…