हुसैनगंज: युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

  • मृतक के बड़े भाई के आवेदन पर हुई प्राथमिकी
  • बाइक छीनने के दौरान बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
  • शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने के क्रम में बदमाशों ने मारी थी गोली
  • एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूलिस कर रही पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन मुख्य एसएच 89 पर महुवल और क़ुतुब छपरा के बीच स्थित ईंट भट्ठा के समीप अभिषेक तिवारी की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के भाई के आवेदन पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। मामले में पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि मृतक अभिषेक तिवारी उर्फ मुकुल तिवारी सोमवार की देर रात अपने भाई अविनाश तिवारी के साथ हसनपुरा थानाक्षेत्र के सहुली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

ज्योहीं वे लाेग सिवान-सिसवन मुख्य एसएच 89 पर महुवल और क़ुतुब छपरा के बीच स्थित ईंट भट्ठा के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक छीनने के दौरान अभिषेक काे गोली मारकर घायल कर दिया था। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने के क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई अविनाश तिवारी के आवेदन पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026