परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाने के उसरी बुजुर्ग में 21 जनवरी को गुमटीनुमा दुकान तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित व उसरी खुर्द निवासी मौजे लाल साह ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन चोर को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से तीन सिलेंडर को बरामद किया है।
गिरफ्तार युवकों में उसरी बुजुर्ग निवासी अभिषेक शर्मा, अंकुश शर्मा तथा वर्मा शर्मा शामिल हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों को सोमवार की दोपहर कागजी प्रक्रिया के उपरांत जेल भेज दिया गया। इधर पीड़ित द्वारा दिए आवेदन में बताया गया है कि 21 जनवरी की रात्रि अपनी गुमटीनुमा दुकान को बंद कर खाना खाकर सो गया। 22 जनवरी की सुबह अपनी दुकान पर गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। वहीं गुमटी में रखा हुआ 14 लीटर वाला पांच सिलेंडर गायब पाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…