परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव के समीप बाइक सवार युवक द्वारा दूसरे बाइक सवार की बाइक को टक्कर मार दिया गया जिसके बाद दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। इस संबंध में घायल व्यक्ति के भतीजे सीवान अग्रवाल-टोली निवासी मोहित गर्ग ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा अनूप कुमार अग्रवाल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सूरापुर दूध लेने जा रहे थे।
इतने में विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे अनूप कुमार अग्रवाल को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हे सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आवेदन के माध्यम से मोहित गर्ग ने बाइक चालक युवक पर एफआईआर दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…