हुसैनगंज: बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मड़कन निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई जबकि अन्य घायलों की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ महिलाएं आंदर ढाला से ई रिक्शा पर सवार होकर टेढ़ीघाट की ओर जा रही थी जबकि एक बाइक पर सवार मड़कन निवासी बिट्टू कुमार एक अन्य युवक के साथ सिवान की ओर आ रहा था तभी जुड़कन मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान ई रिक्शा सड़क पर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक एवं ई-रिक्शा पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024