मोबाइल का लॉक तोड़वा कर उसके परिजनों को दिया गया सूचना
परवेज़ अख्तर/सीवान: शनिवार की सुबह मार्केट से सामान की खरीदारी कर घर वापस लौट रहे एक युवक गिरकर मूर्छित हो गया.बताते चलें कि हथौड़ा गांव निवासी एक युवक जो टेढ़ी घाट मोड़ पर चौमिन व बर्गर बेचने का काम करता है. वह सुबह सब्जी मंडी में संबंधित सामान की खरीदारी करने आया था और लौटने के दौरान स्टेशन रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप जैसे ही पहुंचा की अपने ही साइकिल से वह एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया.लेकिन उस व्यक्ति को तो कुछ नहीं हुआ जबकि युवक मूर्छित होकर गिर पड़ा.तकरीबन 15 से 20 मिनट तक सड़कों पर पड़ा रहा है परंतु कोई उसे मदद करने वाला नहीं मिला. जिसके बाद नगर परिषद के सफाई कर्मी कर्मचारी जफर अपनी साफ-सफाई के कार्यों को करवा रहा था कि उसकी नजर युवक पर पड़ी और वह युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है.जफर ने युवक की मोबाइल की लॉक तोड़वा कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दिया जहां घंटों बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसके इलाज में जुट गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…