हुसैनगंज: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य सड़क पर फाजिलपुर गांव के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य सड़क पर फाजिलपुर गांव के समीप मोबाइल टावर के सामने शुक्रवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. मृतक जवान हुसैनगंज थाने में ड्यूटी करता था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि लगभग 9.30 बजे होमगार्ड जवान परमा मांझी (55) अपने घर आंदर थाना के सुल्तानपुर से हुसैनगंज थाने में ड्यूटी करने के लिए साइकिल से जा रहा था. उसके साथ साईकिल पर सरेयां गांव का खेदन साह का पुत्र शुभलाल साह उम्र 50 वर्ष भी था. दोनों आराम से बात करते हुए थाना जा रहे थे. उसी दौरान थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात बोलेरो ने साईकिल में जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. ठोकर लगने से दोनों व्यक्ति घायलावस्था में साइकिल सहित मुख्य सड़क पर ही गिर गये.

ठोकर लगने की आवाज इतनी तेज थी कि आप पास के लोग वहां दौड़ कर गये. ग्रामीणों को देखते ही वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं दोनों घायलों के परिजनों को मोबाईल से घटना की जानकारी दिया गया. जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन रोते चिल्लाते अस्पताल पहुंच कर घटना से अवगत हुए. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच कर स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सीवान इलाज के लिए एंबुलेंस से भर्ती कराये. वहां प्राथमिक ईलाज के पश्चात् नाजुक स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. सीवान में ईलाज के क्रम में गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने होमगार्ड जवान परमा मांझी को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

रेफर होने के पश्चात् कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति घटना में घायल सरेयां निवासी शुभलाल साह का ईलाज पटना में चल रहा है. उसके परिजनों ने बताया कि उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है. वह जीवन और मौत से जूझ रहा है. बताया जाता है कि शुभलाल अष्टयाम मंडली में गीत गाता था. थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि होमगार्ड जवान का पोस्ट मार्टम हो चुका है. पुलिस औपचारिकता पूरी करने के पश्चात् उसके शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार करने के सौंप देगी. उसने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी थाने में घटना से संबंधित कोई आवेदन नहीं दिया गया है. वैसे पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जूट गयी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024