हुसैनगंज: भूमि विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 23 अगस्त को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। एक पक्ष पीड़िता बिगनी देवी ने आरोप लगाया है कि 23 अगस्त को मेरा पुत्र नवनिर्मित मकान में काम करा रहा था। इसी हमारे गांव के रामायण चौधरी एवं तक्की मोहमद संग दर्जनों हथियार बंद लोग आकर मेरे पुत्र को मारने लगे। जब मैं और मेरा दूसरा पुत्र बचाने गए तो सभी हमलावरों ने हमलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा मोबाइल, चेन एवं 50 हजार रुपये नकद छीन लिया।

वहीं दूसरे पक्ष से रामायण चौधरी ने आरोप लगाया है कि मेरा जमीन मेरा दखल कब्जा है लेकिन संदीप साह द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी मांग की जा रही है। नहीं देने पर जबरन कब्जा कर लेने की धमकी दी जाती है। इसी बीच घटना के दिन संदीप साह अपने करीब 20 समर्थकों के साथ हथियार से लैस होकर जमीन कब्जा करने लगा। मना करने पर बोला कि जब तक 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देगा तो जमीन पर आने नहीं देंगे। इसका विरोध करने पर हमलावर एकजुट होकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिए तथा मेरे पाकेट से 5500 रुपये एवं सोने की अंगूठी निकाल लिए तथा मुझे मृत समझ कर भाग गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025