हुसैनगंज: भाकपा माले की बैठक में सम्मेलन काे सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला कमेटी की बैठक जिला सचिव हंसनाथ राम की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल के हुगली में 14 एवं 15 नवंबर को खेग्रामस के सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। इसकी तैयारी पर चर्चा की गई।

जिला सचिव ने बताया कि जिले से 60 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा बैठक में जिले में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, घरेलू उपयोगी सामग्री के मूल्यों में बढ़ोत्तरी, रसोई गैस के दाम, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी, गरीबों के बिजली बिल माफ आदि पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन खेग्रामस के जिला सचिव शिवनाथ राम ने किया। इस मौके पर खेग्रामस जिलाध्यक्ष देवेंद्र राम, उमेश प्रसाद, प्रदीप कुशवाहा, दयानंद कुशवाहा, कृष्ण राम, बृजेश राम, नागेंद्र त्रिवेदी, रामबालक पासवान, रामनारायण प्रसाद, महेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026