परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को किसानों को कम लागत में धान की अच्छी उत्पादन की जानकारी दी गई। महिंद्रा कंपनी के एमडीओ देवेंद्र दास ने किसानों को कंपनी द्वारा लांच हाइब्रिड धान के बीज से कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर बताए। उन्होंने बताया कि एमपी 3010 और एमपी 3310 दोनों किस्मों की फसल अवधि 120 से 125 दिनों 130 से 135 दिनों तक होती है, जिसकी उपज प्रति कट्ठा 120 किलो तक होती है।
इसके छह किलोग्राम बीज 30 धुर जमीन में पांच किलो यूरिया,7.5 किलो डीएपी एवं 2.5 किलो पोटाश जमीन में डालकर नर्सरी तैयार कर सकते हैं तथा बोआई के समय एक एकड़ जमीन में 50 किलो डीएपी, 25 किलो पोटाश, 10 किलो जिंक सल्फेट डालकर 15 सेंटीमीटर की दूरी प्रत्येक पौधों की बुआई करें। बीज तीन सौ रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध होगी। इस अवसर पर किसान राजीव कुमार, शिवबचन, उमाशंकर राम, स्वामीनाथ राजभर, धर्मेंद्र साह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…