परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज दरिंदों के गोली के शिकार हुए एआईएमआईएम के जिला संयोजक आरिफ जमाल के घर सोमवार को जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पहुंचे.यहां मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना जताते हुए कहा कि आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कर अविलंब फांसी देने की मांग उठायी.साथ ही दु:ख के घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा टोला दातानगर तकिया निवासी एआईएमआईएम के जिला संयोजक आरिफ जमाल को शनिवार के रात्रि बाइक सवार अपराधियों ने पेट में दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. रविवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव के कब्रिस्तान में हज़ारों समर्थकों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया.
सोमवार को दोपहर बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. वहीं मृतक के तीनों छोटे पुत्रों को दो महीने के अंदर किसी भी निजी स्कूल में पाँचवीं तक अपने खर्च से पढ़ाने का आश्वासन दिया. वहीं मृतक की पत्नी नासरीन अंजूम को 25 हज़ार रुपए नकद का आर्थिक सहयोग प्रदान किया.
एआईएमआईएम के जिला संयोजक आरिफ जमाल को शनिवार के रात्रि बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पेट में दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.रविवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव के कब्रिस्तान में हज़ारों समर्थकों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…