हुसैनगंज: हरिहरात्मक रुद्र महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज प्रखंड के सिधवल पंचायत के सती धाम साढ़ोखोर में आयोजित नौ दिवसीय हरिहरात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को हाथी, घोड़े, बैंडबाजे के साथ एक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 2100 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर टिकरी बाजार, सहदुलेपुर, बढेया, चकरा होते हुए चकरा शिव मंदिर स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया।

इसके बाद कलश यात्रा देवापाली, मझवलिया होते हुए पुन: यज्ञस्थल पर पहुंची। कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही महाभंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, यज्ञाध्यछ रामनारायण दास महाराज, बालक दास महाराज, यजमान दंपती हीरालाल यादव, लालमती देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024