परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 31 जनवरी को पढ़ने गई एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृता के पिता ने थाने में आवेदन देकर सहुली निवासी कन्हैया राजभर एवं सोनू राजभर को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री 31 जनवरी को एक निजी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ने जा रही थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया। अपहृता के पिता ने यह भी आरेाप लगाया है कि वे दोनों युवक पढ़ने जाने के दौरान हमेशा मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी तथा मोबाइल से परेशान करते थे।
पुत्री द्वारा शिकायत करने पर कई बार उन लोगों को समझा गया, लेकिन अपनी उन ल ोगों पर कोई असर नहीं हुआ और अंतत: उक्त दोनों ने मेरी पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया। जब इसकी सूचना मिली तो और उक्त लड़कों के स्वजनों से पूछताछ की गई तो वे गाली गलौज करने लगे। अपहृता के पिता ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उक्त लोगों ने ही मेरी पुत्री का अपहरण किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में सोमवार को प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…