हुसैनगंज: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पांच नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नियत से एक नबालिग युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में अपहृता के पीड़ित पिता ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी दो मंजिला पर सोया था. नीचे के कमरे में मेरी बेटी सोई हुई थी. इसी दौरान मेरे ही गांव के क्रमश: पांच लोगों ने मेरे दरवाजे पर बोलेरो गाड़ी से आए और मेरे नाम रख कर दरवाजा खुलवाने लगे. इसी दौरान मेरी बेटी बाहर निकल कर पूछा कि आप लोग क्यों बुला रहे है.

तभी उपरोक्त व्यक्तियों ने शादी की नियत से मेरी बेटी को बोलेरो में बैठा कर चले गये. वहीं जब मेरी बेटी शोर मचाई और मैं जब तक छत से नीचे आता तब तक उपरोक्त व्यक्ति मेरी नाबालिक लड़की को शादी के नियत से अपहरण कर चलते गये. इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमें में है. वहीं पीड़ित परिवार किसी अनहोनी की घटना की आशंका जाहिर कर रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026