हुसैनगंज: चुनावी रंजिश में युवक को मारा चाकू, घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के टोला सलोंनेपुर में मतदान करने गए एक युवक को चुनावी रंजिश में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. युवक ने अपने बयान में कहा है कि मैं टिकरी के टोला सलोनेपुर स्थित अपने मतदान केंद्र पर मत देने के लिए कतार में खड़ा था तभी गांव के ही कुछ युवक चुनावी रंजिश को लेकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल की पहचान सलोनेपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार सिंह के रूप में की गई.परिजनों ने बताया कि वार्ड संख्या 12 में कुछ लोग चुनाव लड़ रहे हैं जहां चुनाव को लेकर कई दिनों से तू तू मैं मैं हो रही थी. इसी को लेकर जब मेरा पुत्र चुनाव के दिन मतदान करने गया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया.घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर अपने फर्द बयान में बंटी ने छः लोगों को नामजद किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026