परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 89 स्थित छपियां बाजार पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतका छपिया निवासी वशिष्ठ महतो की पुत्री प्रतिमा कुमारी(10) है। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को गाड़ी समेत पकड़ कर पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि प्रतिमा कुमारी अपनी बहन सविता के साथ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। लौटने के क्रम में एक स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
चालक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी निवासी रतन कुमार बताया जाता है। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…