हुसैनगंज के रेनुआ में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ गांव शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर गोलियाें से हमला कर दिया। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं पीड़ित व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा व गोली बरामद की है। यह खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें पीड़ित रेनुआ निवासी सुमन सिंह ने जेल में बंद रिशु पांडेय पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इसके पूर्व सुमन सिंह ने 14 मई को एक महिला सहित चार लोगों पर सस्ता जमीन लिखवाने के चक्कर में अपनी पत्नी के अपहरण कर लेने की प्राथमिकी कराई थी। इसमें रिशु पांडेय एवं उसके सहकर्मियों के नाम शामिल है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में सुमन सिंह द्वारा अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024