परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर सरेया चट्टी के समीप रविवार की सुबह चार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को मारपीट कर उसके पास से पांच हजार रुपये नकद एवं मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित माहपुर निवासी रवींद्र कुमार राम ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि रविवार की अल सुबह मेरे रिश्तेदार ट्रेन से सिवान आ रहे थे। उन्हें बुलाने के लिए मैं बाइक से सिवान जा रहा था।
तभी आंदर- सिवान मुख्य पथ पर सरेया गांव के समीप चार बदमाश मुझे घेर लिए तथा लाठी-डंडे से प्रहार कर घायल कर दिए तथा मेरे जेब से नकद पांच हजार रुपये एवं एंड्राइड मोबाइल लेकर भाग गए। सभी की आयु करीब 18 से 20 थी, अंधेरा होने के कारण उन्हें पहचान नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मेरा इलाज एक निजी अस्पताल में कराए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…