परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर व रेनुआ गांव के बीच सिधवल मोड़ स्थित योगीबाबा के मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बंधन बैंक कर्मी से हथियार का भय दिखा उनके पास से 27 हजार रुपये लूट लिए तथा दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि पीड़ित बंधन बैंक कर्मी विजय कुमार राम सिवान शाखा में कार्यरत हैं। वे हुसैनगंज क्षेत्र में वसूली का काम करते हैं।
वे गुरुवार की दोपहर हबीब नगर, प्रतापपुर से वसूली कर अपनी बाइक से सिवान लौट रहे थे तभी प्रतापपुर व रेनुआ गांव के बीच सिधवल मोड़ स्थित योगीबाबा के मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाश उन्हें घेर लिए तथा पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया तथा बैग में रखे 27 हजार रुपये लूट कर दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बैंक कर्मी जामो थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…