हुसैनगंज: प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनी जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज शहर स्थित राजा सिंह कालेज में मंगलवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक व छात्राओं उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। डा. संजय कुमार ने सावित्रीबाई फले का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया। इतिहास के विभागाध्यक्ष डा. ऋतुराज ने बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए। तरंग प्रभारी एवं हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डा. सुनीता ने सावित्रीबाई द्वारा विद्यालय खोलने एवं लड़कियों को पढ़ाने से प्रेरणा लेने की अपील की।

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रो. बोलेंद्र कुमार अगम ने सावित्रीबाई के विद्रोह के बारे में बताया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले से वर्तमान शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डा. उदयशंकर पांडेय ने भारत की महान महिलाओं की चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डा. मिर्जा इम्तियाज बेग ने दिया। इस मौके पर छात्रा प्रभा, रिया, अमित, खुशी, काजल, राजन और संध्या ने अपने विचार प्रकट किए। काजल कुमारी ने अपने गीत के माध्यम से सावित्री बाई फुले के जीवन का महत्व सबको बताया। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. इम्तियाज अहमद ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026