परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस में मंगलवार की रात्रि एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरों द्वारा चोरी कर ली गई. इस संबंध में बताया जाता है कि रघुनाथपुर थानांतर्गत कटवार गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम ने स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि मंगलवार को हरिहांस में शिवबचन राम की पुत्री की शादी में आया था.
मेरा मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 29 एएफ 4791 था रात्रि के समय लड़की पक्ष वाले के दरवाजे पर खड़ी थी. शादी संपन्न होने के बाद सुबह देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी. वहाँ आस पास काफी खोजबीन किया पर कहीं उसका पता नहीं चला. इस संदर्भ में आवेदक मोटरसाइकिल चोरी होने का प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…