हुसैनगंज: प्रखंड प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव, बैठक 15 को

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के 15 पंचायतों के 20 पंचायत समिति सदस्यों में सात पंचायत समिति सदस्यों ने छह जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर प्रखंड प्रमुख आसिया खातून के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में पंचायत समिति सदस्य अरशद अली, रकीबा नाज, राम सोहराब, बीनू देवी, खुशबून नेशा, संगीता देवी एवं बिजांती देवी शामिल हैं।

इन सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख आसिया खातून के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपते हुए 15 जनवरी को बैठक कर बहुमत सिद्ध करने की याचना की है। बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया कि इसके लिए 15 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें जिले से आए वरीय पदाधिकारी के समक्ष बैठक कराई जाएगी। इसे लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों के पास सूचना भेजी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026