हुसैनगंज: तीन पंचायतों का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले व प्रखंड के पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं एवं उनके कार्य की समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण के क्रम में तीन पंचायतों का निरीक्षण गुरुवार को किया। हबीबनगर पंचायत में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार, हथौड़ा पंचायत में हुसैनगंज बीडीओ राकेश कुमार चौबे व मचकना पंचायत में अंचलाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत में नल जल, नाली गाली, सार्वजानिक वितरण प्रणाली जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की गई।

वहीं इन पंचायतों में चल रहे विद्यालयों में भी पदाधिकारी औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे व बच्चों से पठन पाठन से संबंधित जानकारी ली। पंचायत के उपस्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय व वार्ड में संचालित की जा रही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पदाधिकारियों ने विजिट किया। मचकना पंचायत की जांच कर रहे अंचलाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों की जांच की जा रही है। इस निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंप दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026