परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बर पुर से पड़ोसियों द्वारा रात में चोरी छिपे जमीन पर नीवं खोदने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित ने आवेदन देते हुए कहा है कि 11 मई की रात जब खाना खाकर अपनी ज़मीन की ओर टहल रहा था।
तब देखा कि मेरे पड़ोसी जगलाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा एवं सराय थाना के विजयहाता निवासी सुखल शर्मा मेरी जमीन में चोरी से नींव खोद रहे हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी मिलकर मारपीट करने लगे।जिससे मेरे छाती के हड्डी टूट गई है। तथा हांथ,सिर में भी गम्भीर चोटें आई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…