हुसैनगंज: सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के सिवान-सिसवन एसएच 89 से पूरब महुवल मोड़ से पचरुखी जाने वाली करीब छह किलाेमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क दर्जनों गड्ढे हो गए हैं। इससे इसपर चलना खतरे के आमंत्रण देने के बराबर हो गया है। इस पथ पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वाहन को कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल है। यदि हल्की वर्षा हो जाए तो इस पर जगह-जगह पानी जम जाता है। ज्ञात हो कि महुवल गांव में जगह- जगह सड़क टूटने से गड्ढा बन गया है तथा उसमें पानी जमा हो जाता है। सबसे बदतर हाल बड़रम बाजार स्थित मदरसा के पास चारमुहनी से लेकर नारायणपुर बाइपास के बीच दलित बस्ती, गीता मोड़, नारायणपुर हनुमान मंदिर तक देखी जा सकती है। इस एक किलोमीटर की दूरी में पक्की सड़क बिल्कुल गड्ढे में तब्दील हो चुकी है और इसमें सालों भर नाले का पानी और बरसात में वर्षा का पानी जमा हो जाने से राहगीरों को पता नहीं चल पाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढा में सड़क है। जो हर वक्त आने वाली घटना की दावत दे रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर आते जाते हैं। प्रतिदिन दिन साइकिल व बाइक सवार इस रास्ते पर गिरकर घायल होते रहते हैं।

पदाधिकारियों द्वारा अनदेखी करने का लगा रहे आरोप :

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस सड़क को बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका है। इसके लिए विभाग भी अनदेखी कर रहा है। यदि इसका पुनर्निर्माण नहीं हो पाया तो कभी भी भयानक दुर्घटना हो सकती है। सड़क निर्माण के विरुद्ध विगत वर्ष ग्रामीणों द्वारा सप्ताह तक अनशन भी किया गया था। जिसे स्थानीय बीडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अनशन तोड़ा था। बावजूद इसके समस्या जस का तस है। सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026