परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार की रात अज्ञात मवेशी चोरों ने एक भैंस और दो गायों की चोरी कर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। इससे पशुपालकों में हड़कंप है। बताते हैं कि अज्ञात चोरों द्वारा बुधवार की रात्रि में हरिहांस दक्षिण टोला निवासी इंद्रमन यादव की भैंस तथा खैरांटी निवासी शोभा देवी एवं सुबास यादव की गायों की चोरी कर ली गई है।
इस घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में अपनी मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड के महीनों में मवेशी चोरी की अक्सर घटना बढ़ जाती है। जब पशुपालक घरों में सो जाते हैं और बड़े ही आराम से मवेशी चोर घटना का अंजाम दे देते हैं। हालांकि पुलिस गश्त तो करती है, लेकिन चोरों का इससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। समाचार प्रेषण तक पशुपालकों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…