हुसैनगंज: हरिहांस में दुर्गापूजा व वराबफात को शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा व वराबफात को ले एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार तथा थानाध्यक्ष रामबालक यादव भी उपस्थित थे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों सेह दुर्गा पूजा एवं वराबफात को आपसी सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों समुदायों से प्रत्येक समिति के 10-10 सदस्यों का नाम, मोबाइल और फोटो युक्त आइकार्ड निर्गत करने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि पंडाल के पास सुरक्षा बल, सीसी कैमरा एवं अग्निशमन की व्यवस्था जरूरी है। इस अवसर पर उप मुखिया हजरत अली, हैदर अली, अशोक शर्मा, बाबूलाल शर्मा, मिथिलेश यादव, योगेंद्र यादव, उप सरपंच नंदजी यादव, वार्ड सदस्य संजीत सिंह, हीरालाल राम, राकेश सिंह, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026