हुसैनगंज: सड़क पर जलजमाव होने से राहगीर परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित चट्टी से पश्चिम दिशा की ओर बाजार जानेवाली पक्की सड़क पर हैदरी मार्केट समीप वर्षा का पानी जमने के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कई लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। सड़क पर मदरसा से लेकर मोबाइल टावर तक करीब एक फीट से अधिक पानी भर गया है। इस कारण कई बाइक सवार पानी में गिरकर घायल हो चुके हैं। पानी का निकास नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हो गई है।

बावजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में रोष है। ज्ञात हो कि इस रास्ते से हुसैनगंज बाजार, गड़ार, बैकुंठपुर, भरौली, हसनपुरवा, बेलवासा, उज्जैन के बंगरा, धर्मपुर, बलिया सहित करीब एक दर्जन गांव के लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। साथ ही हुसैनगंज बाजार स्थित इंडियन बैंक और पोस्ट आफिस में कर्मियों व ग्राहकों का आना-जाना रहता है। यहां से करीब 200 मीटर दूरी पर प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल और थाना अवस्थित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026