हुसैनगंज: रमना में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक़ के मजार पर प्रशांत किशोर ने की चादरपोशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के फरीदपुर रमना में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक़ के आशियाना में बुधवार को जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मौलाना मजहरुल हक के मजार पर चादरपोशी कर के नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने संवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले भविष्य में मेरा कोई भी दौरा किसी प्रकार की चुनावी मुद्दा नहीं है. मैं सीवान सहित पूरे बिहार की जनता के बीच पहुँच कर शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य कई जटिल जन समस्याओं से रू-ब-रू होना चाहता हूं.

बिहार की जनता को जागरूक करने का संकल्प लेकर 2 अक्टूबर 2022से 3 हज़ार किलोमीटर की पद यात्रा की शुरुआत करने का संकल्प लिया हूँ. इस यात्रा में सभी जाति, धर्म व समूह समाज को संगठित करना और अच्छे लोगों को जोड़ना का कार्य करूंगा. उन्होंने कहा कि मेहनत करने से बिहार बदलेगा.बिहार के लोग वर्कर नहीं संस्थापक है. एक दल बनाकर बेहतर बिहार का निर्माण किया जा सकता है. इस अवसर पर अबदुल्लाह फारूकी,डॉ सारिक नैय्यर,सादाब फारूकी,नेयाज फारूकी,नवाज़ फारूकी,मो मजरुल,अबरार अहमद,समीर अली, मोहमद कैफ,यासूब रिज़वी,ओम प्रकाश, मो. सलामुद्दीन सहित अन्य उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024