हुसैनगंज: फरीदपुर में मौलाना मजहरुल हक की जयंती तैयारी जोरों पर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बघौनी पंचायत के फरीदपुर स्थित रमना में जहां कौमी एकता के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, बैरिस्टर एवं कुशल राजनीतिज्ञ से ख्याति प्राप्त मौलाना महरुलहक साहेब की जयंती की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान उनके आवास व समाधि के समीप साफ-सफाई की जा रही है तथा पंडाल लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि फरीदपुर स्थित रमना में मौलाना मजहरुल हक साहब का आवास जो आशियाना के नाम से प्रसिद्ध है में मौलाना साहब की 157 वीं जयंती 22 दिसंबर को मनाई जाएगी।

इसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उनकी मजार की साफ सफाई, मिट्टी भराई और रंग रोगन तथा रंग बिरंगे फूलों से सजाएं जाने का काम में दर्जनों मजदूर लगे हुए हैं। इस कार्य में मजदूर करीब दो सप्ताह से लगे हुए हैं। इसकी मोनिटरिंग बीडीओ राकेश कुमार चौबे तथा सीओ सुनील कुमार की देखरेख में लगातार की जा रही है। बता दें कि मौलाना साहेब की जयंती 22 दिसंबर को प्रतिवर्ष राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री, जिलाधिकारी, सम्मानित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं उनके स्वजनों संग संयुक्त रूप से मजार पर चादरपोशी करते हैं। बीडीओ ने बताया कि जयंती की लेकर जोर शोर से कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026