✍️परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत महुवल गांव में गुरुवार की दोपहर दो घरों में आग लगने से करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस अगलगी में तीन बकरियाें की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक गाय का इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ितों में रामाशीष साह और मनोज कुमार साह शामिल हैं। घटना के संंबंध में बताया जाता है कि रामाशीष साह एवं मनोज कुमार साह के परिवार के सदस्य घर में थे। तभी उनके कर्कटनुमा घर की आग की लपट व धुआं दिखाई दिया।
लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गए। वहीं घर के बरामदे में बंधे तीन एक घायल झुलस गया जबकि तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। इस मौके पर मुखिया नीतीश कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर सहानुभूति जताई एवं अंचलाधिकारी को घटना से अवगत कराया। इस घटना के बाद पीड़ित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…